नई दिल्ली (वीएनएस)। भारत और इंडोनेशिया ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में नौवहन सहयोग बढ़ाने पर बल दिया है। दोनों देशों के विदेश विभाग के अधिकारियों के बीच कल जकार्ता में 7वें दौर की बातचीत हुई। बैठक में भारत का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव सौरभ कुमार ने किया।
वार्ता के दौरान दोनों देशों ने राजनीति, रक्षा, सुरक्षा सहयोग, व्यापार और आर्थिक तथा कूटनयिक मामलों पर आपसी संबंधों की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने भारत-इंडोनेशिया व्यापक सामरिक सहयोग को मजबूत देना जारी रखने पर भी सहमति व्यक्त की।