बीजापुर (वीएनएस)। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बांगोली में कई माँगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन पर बैठे ग्रामीणों से मिलने के बाद उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए पैदल मार्च करने की बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा आप लोगों के साथ खड़ी है। पर 14 अप्रेल तक पैदल मार्च नही होना कहीं न कहीं इस क्षेत्र की लोगों के जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
सीपीआई के कमलेश झाड़ी ने बताया कि महेश गागड़ा ने 14 अप्रेल को पैदल मार्च करने की घोषणा की थी, लेकिन इसका स्थगित होना आदिवासियों की जनभावना के साथ खिलवाड़ है। कमलेश झाड़ी ने कहा कि ऐसे कृत्य को लेकर सीपीआई माँग करती है कि पूर्व मंत्री महेश गागड़ा को आदिवासियों को धोखा देने और गुमराह करने के लिए माफ़ी मांगे।