धमतरी (वीएनएस)। राम नवमीं को शोभा यारत्रा में शामिल युवक की हत्या मामले की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी प्रशान्त ठाकुर के मार्गदर्शन में गठित टीम ने 6 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों ने 10 अप्रैल को सोनू नेताम की हत्या कर दी थी। उक्त हत्या के कुछ घंटे पहले ही हत्यारे युवक के बड़े भाई के साथ सोनू की हाथापाई हुई थी। जो इस हत्या का कारण बनी।