मैक युनाइटेड ने वृद्धाश्रम के सदस्यों के साथ पिकनिक मनाई

Posted On:- 2022-04-15



रायपुर (वीएनएस)। जेसीआई रायपुर मैक युनाइटेड ने 14 अप्रैल को शाम 5 बजे से अनुपम गार्डन में ‘ये शाम मस्तानी‘ चितवन वृद्धाश्रम के सदस्यों के साथ पिकनिक का आयोजन किया। यह कार्यक्रम (चेयरमैन, मैक) पीपीपी जेएफआर सेन राजेश अग्रवाल, प्रिंसिपल डॉ ज्योति जनस्वामी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस मनोरंजक पिकनिम कार्यक्रम में मैक युनाइटेड के सदस्यों ने गीत, अनुमान, तकिया पासिंग जैसे कई आनंदमय खेलों की मेजबानी की इसके साथ ही उन्होंने चितवन वृद्धाश्रम के सदस्यों के साथ मस्ती भरे माहौल खूब  सारी बातचीत की और उनके दिन को यादगार बना दिया। सभी सदस्यों ने खूब एन्जॉय किया।

मैक युनाइटेड के सदस्यों ने चितवन के एक्टिव सदस्यों के साथ खेल खेलकर गानों का आनंद लेते हुए, नृत्य करके एक सुंदर शाम बिताई। इस आयोजन में जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के सदस्य भी शामिल हुए ।

मैक युनाइटेड ने चितवन के सदस्यों को मस्तानी क्वीन, मस्तानी किंग, मिस्टर चार्मिंग जैसी खूबसूरत उपाधियों से सम्मानित किया। मैक यूनाइटेड के सदस्यों ने चितवन के सदस्यों के साथ बातचीत कर उनसे फीडबैक भी लिया गया।

कन्वेनर जेसीआई सेन जया अरोरा कॉर्डिनेटर जेसी डॉ श्वेता तिवारी इंचार्ज जेसी एचजीएफ, उज्जवल पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्षता वीपी मैनेजमेंट कृति अग्रवाल ने की। ये शाम मस्तानी के लिए कार्यक्रम कॉर्डिनेटर किरण ठाकुर प्रोग्राम डायरेक्टर पूर्वी मुंदड़ा और को प्रोग्राम डायरेक्टर आदर्श जैन थे।