मजदूर न्याय योजना सूची में नाम जोड़ने-घटाने के लिए आवेदन 25 तक

Posted On:- 2022-04-15



अम्बिकापुर (वीएनएस)। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत पंजीकृत मजदूर जिनकी मृत्यु हो जाने से परिवार के अन्य सदस्य का नाम जोड़ने तथा भूमिस्वामी होने के कारण नाम विलोपित करने के लिए आवेदन 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक लिए जाएंगे। सम्बन्धित आवेदक अपने ग्राम पंचायतों मे अवेदन कर सकते है। 18 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में वर्तमान सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

25 से 30 अप्रैल तक पटवारी एवं सचिव ने आवेदनों का परीक्षण कर जनपद पंचायत कार्यालय में भेजा जएगा। जनपद स्तर पर 5 मई तक आवेदनों को वेबसाइट पर प्रविष्टि किया जाएगा। 10 मई तक तहसीलदार आवेदनों का परीक्षण करने के पश्चात 11 मई को ग्राम पंचायतों को भेजा जाएगा। 11 से 13 मई तक विशेष ग्रामसभा का आयोजन होगा।