नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा : डॉ. महंत

Posted On:- 2022-04-15



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। डॉ चरणदास महंत ने कहा कि, कहते है यदि कलयुग में कोई ईश्वर इस धरती पर हैं, तो वो केवल परम राम भक्त श्री हनुमान ही हैं, श्री हनुमान को वायु पुत्र भी कहा जाता है। उनका वेग तो वायु से भी तेज माना जाता है। उनका जन्म ही राम काज को सिद्ध करने के लिए हुआ था। हनुमान श्री राम के अनन्य भक्त थे। वो हर समय अपने प्रभु श्री राम और माता जानकी की सेवा के लिए तत्पर रहते थे, कहते है, जो भी जन प्रभु राम का नाम जपता है, उसे हनुमान की कृपा स्वतः मिल जाती है।