संख्या और बढ़ गई तो..

Posted On:- 2022-04-15



.. किसी भी क्षेत्र में कोई समस्या पैदा होती है तो उसका समाधान दो तरह से किया जा सकता है। एक स्थायी समाधान और एक अस्थायी समाधान। छ्त्तीसगढ़ सरकार ने बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेेश में 171 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित कर रही है। इन स्कूलो में कक्षा पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई हो रही है। इस स्कूल में सभी तरह की अच्छी सुविधाएं तथा बेहतर पढ़ाई के कारण ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका बच्चा इस स्कूल में पढ़े। जब स्कूल खोले गए तो यह तय किया गया था कि एक कक्षा में 40 बच्चे होंगे। यह संख्या हर तरह से ठीक थी इसलिए यह सख्या तय की गई थी। यानी माना यह गया था कि एक कक्षा में चालीस बच्चे होंगे तो उन्हें शिक्षक अ्च्छे से पढ़ा सकेगा, उनकी ओर ठीक से ध्यान दे सकेगा। बच्चे भी ठीक से पढाई कर सकेंगे। यानी एक कक्षा में चालीस बच्चे आदर्श स्थिति थी।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बेहतर व्यवस्था होने के कारण जितनी सीटें हैं,उससे कहीं ज्यादा आवेदन आए। स्कूल में तो सीमित सीठ है। जितनी सीट है, उतने ही बच्चों को प्रवेश दिया जा सकता है। उससे ज्यादा लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा सकता। जितने आवेदन आए उन सभी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा सकता। सीटें कम और बच्चे ज्यादा तो पालकों ने सीएम भूपेश बघेल से मांग की स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सीटें बढ़ाई जाएं ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इस स्कूल में पढ़ सके। सीएम भूपेश बघेल इस समस्या का समाधान दो तरह से कर सकते थे एक समस्या का स्थायी समाधान करके। स्थायी समाधान के लिए वक्त चाहिए यानी नया स्कूल खोलकर बच्चों को प्रवेश दिया जाए।ऐसा तत्काल नहीं हो सकता था इसलिए इस समस्या का अस्थायी समाधान किय। अ्स्थायी समाधान,तत्काल समाधान तो यही हो सकता था कि हर कक्षा में कुछ सीटें बढ़ा दी जाए।मुख्यमंत्री भूपेश बघेस ने स्कूल की हर कक्षा में 10 सीटें बढाने की घोषणा की है। राज्य में 171 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हैं। एक स्कूल की 12 कक्षाओं में 120 सीटें बढ़ती है। 171 स्कूलों में 20 हजार से ज्यादा बच्चों को प्रवेश मिलता है यह बड़ी संख्या है। इससे सरकार को फायदा यह हुआ है कि उसे बच्चों के लिए नए स्कूल नहीं खोलने पड़े हैं पैसे खर्च नहीं करने पड़े हैं। यहां सवाल उठता है कि यदि हर साल इसी तरह स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए आवेदन बढ़ते गए तो क्या हर साल इस तरह हर कक्षा में 10 सीट बढ़ाई जा सकती है क्या? नहीं बढ़ाई जा सकती। क्योंकि कक्षा में यदि बच्चों की संख्या 40 से 50 फिर 50 से 60 हो जाए तो शिक्षा पर इसका असर पड़ेगा। चालीस बच्चों के लिए बनाए गए कमरे मं पचाय बच्चे बैठने से बैठने की समस्या भी होगी। शिक्षक ज्यादा बच्चों को ठीक से नहीं पढ़ा पाएगा। बच्चे भी अच्छे से पढ़ाई नहीं कर पाते हैं, शिक्षक ज्यादा बच्चों है तो सब पर बराबर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए यदि इसी तरह स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रवेश लेने वालों की संख्या बढ़ती गई तो सरकार को नए स्कूल बनाने पड़ेगे। सरकार यदि अंग्रेजी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व सुविधाएं देने का प्रयास करेगी तो देर सबेर इसी तरह हिंदी माध्यम के स्कूलों में भी अच्छी शिक्षा व अच्छी सुविधाएं करने की मांग जोर पकड़ेगी। सरकार सभी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व सुविधाएं नहीं कर सकती इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था दो भागों में बंट जाएगी।एक शिक्षा व्यवस्था में सब कुछ अच्छा होगा तथा दूसरी शिक्षा व्यवस्था में सब कुछ सामान्य होगा।