श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हो रहे लाभान्वित

Posted On:- 2022-04-15



जशपुरनगर (वीएनएस)। श्रम विभाग की संचालित योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल ने संचालित प्रसूति सहायता योजनांतर्गत 30 हितग्राहियों को कुल 5 लाख 90 हजार रुपए और असंगठित कर्मकार मृत्यु और दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत जशपुर तहसील के ग्राम पंचायत कुकुरभुंगा निवासी राजकुमार पिता बालमुकुंद के उत्तराधिकारी सुशीला बाई को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी गई  है।

पंजीकृत महिला श्रमिक को भगिनी प्रसूति सहायता योजनांतर्गत प्रथम दो बच्चों के जन्म उपरांत 20 हजार रुपए प्रदाय किया जाता है। असंगठित कर्मकार मृत्यु और दिव्यांग सहायता योजनांतर्गत सामान्य मृत्यु पर 1 लाख रुपए की राशि प्रदान की  गई   है। श्रम विभाग ने संचालित योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रम विभाग, लोक सेवा केन्द्र, व्हीएलई के माध्यम से दस्तावेजों के साथ पंजीयन करा सकते है। योजना की अधिक जानकारी के लिए कल्याण निरीक्षक अभिषेक यादव मोबाइल नंबर 9111122448 पर संपर्क कर सकते है।