मुख्यमंत्री ने दी हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं

Posted On:- 2022-04-15



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने आम जनता की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकट मोचन हनुमान सभी विपत्तियों को दूर करने वाले हैं। उनका जीवन हमें बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है।