रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से शुक्रवार को राजभवन में शहीद महेन्द्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति शैलेन्द्र कुमार सिंह ने भेंट की। कुलपति सिंह ने राज्य में केन्द्रीय ट्राईबल विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई प्रस्ताव की प्रति राज्यपाल उइके को अवलोकनार्थ भेंट की। कुलपति सिंह ने राज्यपाल उइके से प्रस्ताव की प्रतिलिपि देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय उच्च शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्य उच्च शिक्षा मंत्री को भेजने का आग्रह करते हुए अग्रआवश्यक कार्रवाई के लिए निवेदन किया।