रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से शुक्रवार को राजभवन में भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल पर्वत ने मुलाकात की। इस अवसर पर अतुल पर्वत ने राज्यपाल उइके को फाउंडेशन की गतिविधियों पर आधारित एल्बम तथा सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट की। इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य इंद्रजीत सिंह और हरप्रीत भाटिया उपस्थित थे।