रामचरितमानस सम्मेलन में 50 मंडलियों ने लिया भाग

Posted On:- 2022-04-15



सूरजपुर (वीएनएस)। भैयाथान दो दिवसीय श्रीरामचरित मानस गायन वादन सम्मेलन का आयोजन ग्राम पंचायत सांवारांवा में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में 60 मंडलियों ने पंजीयन कराया था, जिसमे 50 मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी।

आयोजक समिति के अध्यक्ष व सरपंच धनेश्वर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय श्रीरामचरित मानस गायन, वादन सम्मेलन का शुभारंभ बीते बुधवार रात्रि में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया था। जिसका समापन गुरुवार दोपहर में हुआ।

इस सम्मेलन में 50 मंडलियों ने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया,जिसमें मानस मंडली में से प्रथम राम गीता मानस परिवार धरतीपारा,द्वितीय गोस्वामी मानस मंडली सोरंगा,तृतीय नवयुवक मानस मंडली सरभोका रहे। महिला मंडली से प्रथम शिव संदेशा महिला मंडली पिपरा,द्वितीय मां दसफेरी महिला मंडली सारभोका, तृतीय नारी एकता महिला मंडली गिरजापुर रही। बाल मंडली में प्रथम हरिओम बाल मंडली तुम्मीबारी पुटा, द्वितीय तुलसी बाबा बाल परिवार टेगनी, तृतीय नवदुर्गा बाल मंडली परसिया कारिमाटी तथा बालिका मंडली से प्रथम सांस्कृतिक बालिका मंडली भुनेश्वरपुर, द्वितीय राधा कृष्ण बालिका मंडली पंढरी,तृतीय वंदना बालिका मंडली मजार टोला रहे।

समापन अवसर पर पहुंचे किसान नेता सुनील साहू ने कहा कि रामचरित्र मानस हमारे जीवन का आधार ग्रंथ है यह हमें जीवन जीने का कला सीखाता है राम का चरित्र आदर्श चरित्र है जो इसे अपने जीवन में उतारता है। उसका कल्याण होना निश्चित है। उसके लिए कुछ भी दुर्लभ नहीं अपितु सब कुछ हासिल हो जाएगा। प्रतिभागियों ने यहां पहुंचकर राम के चरित्र का वर्णन किया है सचमुच सराहनीय है। ऐसे लोगों ने ही हमारी संस्कृति को जीवित रखा है।

इस सम्मेलन के मुख्य निर्णायक राम लाल यादव मनोहर राम सोनी बलीराम यादव राधेश्याम कुशवाहा व सीताराम यादव थे। सम्मेलन में पहुंचे प्रथम दिवस भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामू गोस्वामी,मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू,किसान नेता सुनील साहू व द्वितीय दिवस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अखिलेश प्रताप सिंह, श्यामाचरण चतुर्वेदी, विपिन चौबे, संतोष सारथी नूर आलम सहित जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रामस्वरूप सिंह, राजेंद्र यादव मनीष यादव शिव प्रसाद यादव परमेश्वर यादव राजकुमार राजवाड़े विपिन यादव सरोज यादव संजय यादव पुरुष लाल रूप नारायण सिंह उपेंद्र सिंह सहित आसपास ग्राम के मानस प्रेमी सक्रिय रहे।