आबकारी विभाग ने जब्त की 10 लीटर अवैध शराब

Posted On:- 2022-04-15



कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुक्रवार को अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध आबकारी वृत कांकेर के आबकारी अमले में आरोपी जनक सेठिया पिता हरदास उम्र 50 वर्ष निवासी सरोना बाजार पारा के रिहायशी मकान से 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और 30 किलोग्राम महुवा लहन जब्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(च), 34(2), 59(क) का प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्रीमती प्रद्युमन नेताम एवं आरक्षक रामेश्वर मांडवी, भारत वट्टी, शिव प्रसाद सिन्हा, दिलीप खोबरागड़े, धनी राम कुलदीप शामिल रहे।