समस्याओं का समाधान कर सुविधाएं देने का काम लगातार जारी रहेगा : विजय देवांगन

Posted On:- 2022-04-15



धमतरी (वीएनएस)। गोकुलपुर वार्ड के कर्मा नगर में 15 लाख लाख की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। 14 अप्रैल को नगर निगम धमतरी के महापौर विजय देवांगन ने इस निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नगर निगम धमतरी के लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य राजेश ठाकुर,गोकुलपुर वार्ड की पार्षद सविता तोमन कंवर, विंध्यवासिनी वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अवैश हाशमी, कमलेश सोनकर, नयापारा वार्ड की पार्षद पूर्णिमा रजक,कांग्रेस के नेता गजानंद रजक,डां अनिल कुमार गजपाल मौजूद थे। विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी अतिथियों ने भूमिपूजन किया।

वार्डवासियों को संबोधित करते हुए महापौर विजय देवांगन ने कहा कि शहर के वार्डों की समस्याओं का समाधान कर सुविधाएं देने का काम लगातार जारी रहेगा। 20 करोड़ के सडक़ और नाली के कार्य करवाए गए हैं। आगे भी मूलभूत सुविधाओं के काम होते रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जनता के हित में कार्य करवाया जा रहा है। शहर के छह वार्डों में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। जहां एमबीबीएस डॉक्टर बैठेंगे। वर्तमान में दो मोबाइल बसों के माध्यम से वार्ड-वार्ड पहुंचकर घर तक स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता आते ही बिजली कनेक्शन के लिए एनओसी की अनिवार्यता खत्म कर दी गई। इससे पहले लोग तीन- चार माह नगर निगम का एनओसी के लिए चक्कर काटते थे। अनिल कुमार गजपाल ने धन्यवाद देते हुए कहा कि महापौर विजय देवांगन,लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य राजेश ठाकुर, वार्ड की पार्षद सविता तोमनन कंवर के सहयोग के कारण कर्मा नगर में सीसी रोड बनने जा रहा है। यह वार्डवासियों के लिए गौरव एवं खुशी की बात है।

इस अवसर पर राजेश्वरी साहू, देवकी साहू,डोमन साहू, हेमलता सिन्हा, योगेश्वरी चंद्राकर, इंद्राणी साहू, रामानंद साहू, नरोत्तम साहू, शैलेष साहू, प्रदीप साहू, राम सिंह साहू ,महेंद्र साहू,टीपी साहू, राकेश गुप्ता, आरडी प्रजापति, विजय साहू, तुलसी राम साहू, महेंद्र कुमार पटेल, प्रवेश सोनी, सीएल चंद्राकर, डीके सिन्हा,डोमन लाल साहू ,कांति लाल साहू ,ममता मरकाम लोकेश साहू, शोएब खान, गजपाल साहू, रूपेश कुमार साहू सहित कॉलोनी के लोग उपस्थित थे।