कांग्रेस प्रत्याशी खैरागढ़ उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराएगी : धनंजय

Posted On:- 2022-04-15



रायपुर (वीएनएस)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ऐतिहासिक मतों से जीत दर्ज कराएगी।17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला अस्तित्व में आएगा। भाजपा की खैरागढ़ उपचुनाव में करारी हार होगी और 2023 के आम चुनाव में भी भाजपा को जनता विपक्ष में ही बैठायेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार बनने के बाद राज्य में हुए चित्रकोट, दंतेवाड़ा, मरवाही विधानसभा के उपचुनाव हुई जीत के मतों की संख्या को क्रॉस कर खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज कराएगी।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने खैरागढ़ उपचुनाव के लिए 29 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया था और भाजपा हमेशा की तरह ही झूठे फर्जी आरोप लगाकर खैरागढ़ उपचुनाव में जनता को बरगलाने की कोशिश की लेकिन भाजपा खैरागढ़ को लेकर अपने विजन बताने में असमर्थ रही है।