मंत्री लखमा ने किया आईटीआई भवन का भूमिपूजन

Posted On:- 2022-04-15



रायपुर (वीएनएस)। वाणिज्य व उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को बस्तर जिले के नगरनार में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नए भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह भवन 3 करोड़ 44 लाख 59 हजार रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज, छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, जनप्रतिनिधिगण, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।