फिनायल फैक्ट्री में लगी आग, चपेट में आए आसपास के घर...

Posted On:- 2022-04-15



रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के कोटा इलाके में स्थित बोतल और फिनायल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि धीरे-धीरे आसपास की दुकानों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे।

हालांकि आग की लपटें इतनी तेज है कि उस पर काबू पाना अभी असंभव सा प्रतीत हो रहा है। वहीं अचानक लगे इस आग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। फिलहाल पुलिस बल मौके पर मौजूद है। दमकल विभाग भी मौके पर पहुंच चुकी है और आग बुझाने की कोशिश जारी है।