रायपुर (वीएनएस)। प्रभु यीशु के दुख भोग के पर्व गुड फ्राइडे पर राजधानी के गिरजाघरों में संजीदगी की आराधनाएं हुईं। इस अवसर पर संत जोसेफ महा गिरजाघर बैरन बाजार से ईसाई समुदाय की दुख भोग क्रुसमरण रैली दोपहर 3 बजे निकली। रैली पुलिस लाइन गेट, छत्तीसगढ़ कॉलेज, पीडब्ल्यूडी चौक, कबीर चौक, शहीद चौक से महिला थाना होकर वापस बैरन बाजार पहुंची। दुखभोग पूजा विधि कैथोलिक ईसाई समुदाय के आर्चबिशप विक्टर हैनरी ठाकुर और विकार जनरल सेबेस्टियन पी. और फादर्स ने किया।
प्रभु यीशु मसीह का बलिदान दिवस गुड-फ्राइडे पर शुक्रवार को सम्पूर्ण जगत में मसिहिजन उपवास पर है। उन्होंने निदोर्ष होते हुए भी मनूष्यों के मोक्ष के लिए जान दे दी।कोरोना के प्रकोप की वजह से दो साल बाद शुभ शुक्रवार को चर्चों में मसीही बड़ी संख्या में जुटे। कुनकुरी कैथेड्रल, राजधानी में सेंट पॉल्स कैथेड्रल व बैरनबाजार में सेंट जोसफ महागिरजाघर समेत पचास चर्चों में वर्शिप की गई। छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप अजय उमेश जेम्स ने क्रूस पर प्रभु यीशु द्वारा कही पहली और सातवीं वाणी पर वचन किया। पादरी अजय मार्टिन ने आराधना में अगुवाई कर पांचवीं वाणी की व्याख्या की। डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि जोधपुर के पास्टर जितेंद्र नाथ ने मुख्य वक्ता के रूप में बाकी चार वानियों पर सारगर्भित प्रवचन दिया। शास्त्र पाठ किरण सिंह, अनिल सोलोमन, रुचि धर्मराज, प्रीति प्रकाश, अमित दास, अविनाश लाल और संध्या सैमुएल ने किया। प्रार्थना राजेश लिविंस्टन, अंजलिका पीटर, सैमुएल असीम अली, कुसुम किरण सोलोमन, रीता चौबे, विलियम सोलोमन और विनीत पॉल ने की। अभिषेक नाथ, महिला सभा ने विशेष गीत गाए। शनिवार को मौन दिवस पर प्रार्थना श्रृंखला की अगुवाई पादरी अजय मार्टिन, डिकन इस्माइल मसीह, डिकन अब्राहम दास, डिकन मार्कुस केजू, डिकन के. खुटे, आनंद फ्रांसिस, पास्टर सीके गिड़ियन, डिकन एमआर पतरस, सेविओ जॉन, जॉन राजेश पॉल, दीपक गिड़ियन, राजेश लिविंगस्टन अपने सैकड़ों प्रार्थना योद्धा साथियों के साथ करेंगे।
सेंट जोसफ महागिरजाघर में आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर ने विकार जनरल फादर सेबेस्टियन, फादर जोस अादि ने गुड फ्राइडे पर यूनिवर्सल प्रार्था की। प्रभु येशु की क्रूस पर कही इन सात वाणियों पर किया मनन - -हे पिता, इन्हें क्षमाकर क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या करते हैं.. -आज ही, तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा... -हे नारी, देख ये तेरा पुत्र। (शिष्य से) देख, ये तेरी माता। -मैं प्यासा हूं.. -पूरा हुआ ... -हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर तूने मुझे क्यों छोड़ दिया... -पिता, मैं अपना आत्मा आपके हाथ सौंपता हूं...
अब मनेगा ईस्टर पुनरुत्थान पर्व पर की भोर की आराधना रविवार को कब्रस्थानों में होगी। सचिव मनशीष केजू ने बताया कि शनिवार को सुबह छह बजे से प्रार्थना श्रृंखला और भजन संध्या होगी।
सेंट जोसेफ महागिरजाघर में आर्च बिशप विक्टर हेनरी ठाकुर, फादर सेबेस्टियन पी. विकार जनरल की अगुवाई में शनिवार को मध्य रात्रि चर्च में ईस्टर की आराधना होगी। सेंट पॉल कैथेड्रल में शनिवार को सुबह छह बजे से प्रार्थना श्रृंखला होगी। रविवार की सुबह पांच बजे कब्रस्थान में सुन राइज सर्विस फिर चर्च में सादे आठ बजे ईस्टर की आराधना होगी। शाम को ईस्टर फेस्ट होगा। पास्टर राजेश गार्डिया के चर्च में ईस्टर की आराधना सुबह दस से बारह बजे तक होंगी। सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च शंकर नगर में विकार जनरल फादर जैकब थॉमस 16 अप्रैल को शाम सात बजे ईस्टर की प्रेयर करेंगे। सचिव एलेक्स पी. मैथ्यू और कोषाध्यक्ष प्रीथा रंजीत अगुवाई करेंगे। जोरा में सेंट जेकब चर्च में पादरी असीम प्रकाश विक्रम रविवार को ईस्टर की प्रार्थना चर्च में सुबह दस बजे होगी। ग्रेस चर्च में पादरी शमशेर सैमुएलईस्टर की आराधना रविवार को सुबह आठ बजे संपन्न करेंगे। सेंट मैथ्यूज चर्च में पादरी सुनील कुमार ईस्टर पर रविवार की सुबह ९ बजे प्रेयर सर्विस चर्च लेंगे। सेंट पॉल के सचिव सचिव मनशीष केजू ने बताया कि शनिवार को सुबह छह बजे से प्रार्थना श्रृंखला और भजन संध्या होगी।