खैरागढ़ उपचुनाव मतगणना पर सुशील बोले : "जनता ने लगाई मुहर"...

Posted On:- 2022-04-16



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगगढ़ में खैरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। पांच राउंड की मतगणना के रुझानों के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा, भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल और जेसीसीजे प्रत्याशी नरेंद्र सोनी से आगे चल रही हैं। इस रुझान पर कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ल ने अपनी प्रतक्रिया व्यक्त की है।

सुशील ने कहा, कांग्रेस के अनुमान अनुरूप ही नतीजे आ रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा प्रचंड मतों से जीतेगी। खैरागढ़ की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यों पर मुहर लगाई है।

https://youtu.be/a5_wbEiWWOQ