सर्व समाज तथा महार समाज ने मनाई अंबेडकर जयंती

Posted On:- 2022-04-16



बीजापुर (वीएनएस)। सर्व समाज बीजापुर तथा जिला इकाई महार समाज ने बीजापुर में अंबेडकर जयंती मनाई। जिला मुख्यालय के नया बसटेंड के नजदीक में महार समाज के जिला इकाई ने बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर का भव्य आयोजन किया था। जिसमे जिले के कई ब्लॉक के लोग हजारों की तादात में लोग पहुँचे। कार्यमक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विक्रमशाह मंडावी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश से आये वक़्तों ने बाबा साहब के प्रति अपनी-अपनी बातें रखीं। बाबा साहब के प्रति आस्था रखने वालों बुज़ुर्ग युवा एवम अन्य महिला भी इस कार्यक्रम में मौजूद थी।

वहीं मराई माता महार समाज जिला इकाई बीजापुर के जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्रकार के नेतृत्व में बीजापुर में बाबा साहब की जयंती मनाई।सुरेश चंद्रकार ने अंतिम में अपने उद्बोधन में कहा कि जो सख्त पानी से नहाता है वह इंसान लिबास बदलता है, और जो पसीना से नहाता है वह सख्त इतिहास बदलता है ।इसलिए आज के दिन देश विदेश में बाबा साहब को स्मरण किया जाता है। क्योंकि डॉ अम्बेडकर जी ऐसे व्यक्ति थे जिन्होने न केवल दलित व्यक्ति के लिए सोचा उन्होंने मानव जाति के लिए भी सोचा तब जाकर उन्होंने बड़े संघर्ष के पश्चात एक मुकाम हाशिल की है।आज ऐसे महान व्यक्ति की जयंती है जिन्हें पूरा देश विदेश आज उन्हें स्मरण कर रहा है जिसने संविधान लिखकर पूरा देश मे अपना नाम एवम सम्मान पाया।क्षेत्रीय विद्यायक विक्रम मंडावी महार समाज इकाई मंच से अपनी वक़्तों में कहा कि भीमराव अंबेडकर के पास थीं 32 डिग्रियां, 9 भाषाओं के थे जानकार, अंत में अपना लिया था बौद्ध धर्म संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश को सामाजिक समानता का रास्‍ता दिखाया। उन्‍होंने विज्ञान और तकनीक के जरिये देश के विकास का सपना देखा था। हम सम्‍मान से उन्‍हें बाबा साहब कहते हैं। उनकी जिंदगी से जुड़े अनेक किस्‍से हैं। उन्‍हीं में से एक किस्‍सा है उनके नाम में 'अंबेडकर' जुड़ने का। बहुत कम लोगों को पता होगा कि डॉ. भीमराव का सरनेम पहले 'सकपाल' था। बाद में उनका सरनेम आंबेडकर हुआ, जिसके बाद उनका पूरा नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर लिखा जाने लगा।इस कार्यक्रम में आज बीजापुर में उपस्थित जिसमे प्रमुख रूप से समाज के पदाधिकारी विजय चंद्रकार,महार समाज के संरक्षक नागेश दुर्गम,विष्णु दुर्गम,राजेन्द्र दुर्गम,महेंद्र दुर्गम,महेश चापडी,नन्दलाल किशोर,नंदू kg, ओमप्रकाश kg, विहान दुर्गम,नरेंद्र झाड़ी, पवन दुर्गम, मलैया दुर्गम,शांति दुर्गम,ललित झाड़ी,आदि लोग मौजूद थे।