रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के कोटा स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बड़ी आग लगी थी. सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में संचालित मेंसर्स करिश्मा होम केयर प्रोडक्ट में आग लगी थी। यहां टॉयलेट क्लीनर फ्लोर क्लीनर बनाने का काम किया जाता है। मौके पर 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में पहुंची थी। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था। वहीं, केमिकल फैक्ट्री संचालक राकेश आसरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि ये घटना शुक्रवार शाम 8 बजे के आस-पास की है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में आसपास के किसी भी घर को नुकसान नहीं पहुंचा है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आगजनी की घटना में थाना सरस्वती नगर में धारा 285 के तहत केमिकल फैक्ट्री संचालक राकेश आसरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फर्म के संचालकों से घटना के विषय में पूछताछ की कार्रवाई जारी है।