अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर का पुनर्निर्माण भारत के सांस्‍कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक : उपराष्ट्रपति

Posted On:- 2022-04-16



अयोध्या (वीएनएस)। उपराष्‍ट्रपति वैंकेया नायडु ने कहा है कि अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की सांस्‍कृतिक नवचेतना और राम राज्‍य के सिंद्धातों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। राम राज्‍य सभी के लिए शांति, न्‍याय और समानता सुनिश्चित करता है।

अयोध्‍या की यात्रा और श्रीराम जन्‍म भूमि का दर्शन करने के बाद उपराष्‍ट्रपति ने अपने फेस-बुक पोस्‍ट में लिखा कि राम मंदिर के निर्माण से अर्थव्‍यवस्‍था के नये चरण का और प्राचीन शहर अयोध्‍या तथा आस-पास के क्षेत्रों का विकास होगा। उन्‍होंने कहा कि आध्‍यात्मिक पर्यटन भारत में रोजगार सृजन का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है और विश्‍व के प्राचीनतम शहरों में एक अयोध्‍या सभी देशवासियों और अंतर्राष्‍ट्रीय श्रद्धालुओं के लिए महत्‍वपूर्ण पर्यटक स्‍थल के रूप में तेजी से उभर रहा है। उपराष्‍ट्रपति उत्‍तर प्रदेश की दो दिन की यात्रा पर हैं।