बीजापुर (वीएनएस)। जिले में संचालित माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 15 अप्रैल को डीआरजी थाना बीजापुर ने एरिया डाॅमिनेशन के दौरान गोरना के जंगलों से 1 माओवादी मिलिशिया सदस्य मंगु उरसा उम्र 30 वर्ष निवासी गोरना थाना बीजापुर को पकड़ा। पकड़ा गया माओवादी 12 नवंबर 2013 को विधानसभा चुनाव के दौरान मनकेली मे सुरक्षा डयूटी में लगे पुलिस बल पर फायरिंग करने की घटना में शामिल था। गिरफ्तार माओवादी के विरूद्ध थाना बीजापुर में 1 स्थाई वारंट लंबित है।
वहीं थाना पामेड़, कोबरा 204 और केरिपु 196 की सयुक्त कार्यवाही में धरमवारम चिंतावागु नदी किनारे से 1 माओवादी मिलिशिया सदस्य गुण्डी बदरैया उम्र 32 वर्ष निवासी धरमावरम थाना पामेड़ को पकड़ा गया। पकड़ गया माओवादी 22 जून 2019 को जीड़पल्ली ग्रामीण के घर से घरेलु सामग्री,राशन, मवेशी, आदि लूटने की घटना में शामिल था। जिसके विरूद्ध थाना पामेड़ में 1 स्थाई वारंट लंबित है।पकड़े गये माओवादी के विरूद्ध थाना बीजापुर और पामेड़ में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय बीजापुर पेश किया गया है।