जीत तो तय थी कांग्रेस की

Posted On:- 2022-04-16



खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने जीत ली है। उनहोंने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। पिछले चुनाव में भी यहां से भाजपा प्रत्याशी हारा था पर हार अंतर छह सौ था। इस बार यह अंतर बढ़कर 20 हजार हो गया है तो इससे समझा जा सकता है कि चुनाव जीतने के मामले में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता भूपेश बघेल का मुकाबला नहीं कर सकते। जब तक चुनाव प्रचार चल रहा था भाजपा नेता कह रहे थे कांग्रेस हार रही है। इसी से पता चलता है कि भाजपा नेता जमीन से कटे हुए हैं, उन्हें पता नहीं है कि जमीनी स्तर पर क्या चल रहा है। लोगों के मन में क्या चल रहा है। भूपेश बघेल ने तो पहले की कह दिया था कि खैरागढ़ में भाजपा की हार इसलिए हुई है क्योंकि रमन सिंह ने 15 साल मुख्यमंत्री रहते खैरागढ़ को जिला बनाने का प्रयास नहीं किया। यह बात सही भी है। यदि रमन सिंह ने जब खैरागढ़ को जिला बनाने की मांग की जा रही थी तो खैरागढ़ को जिला बना दिया होता था तो आज भूपेश बघेल ने महज यह घोषणा कर कांग्रेस जीती तो खैरागडढ़ को जिला बनाया जाएगा,कहकर खैरागढ़ चुनाव नहीं जीत पाते। तब भाजपा के पास भी कहने को होता कि खैरागढ़ को जिला हमने बनाया है। रमन सिंह ने खैरागढ़ को जिला नहीं बनाया तो भूपेश बघेल के पास खैरागढ़ जीतने का सबसे अच्छा मौका यही था कि वह लोगों से वादा करते कि खैरागढ़ उपचुनाव कांग्रेस जीती तो खैरागढ़ को जिला बनाया जाएगा। वैसे तो माना यही जाता है कि राज्य में जिसकी सरकार होती है, उपचुनाव वही दल जीतता है। इस हिसाब से यहां कांग्रेस की सरकार थी तो यहां से कांग्रेस की जीतना तय था। इसके बाद भी भूपेश बघेल ने कांग्रेस की जीत को सुनिश्चित करने के लिए खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी। इससे कांग्रेस की जीत सौ प्रतिशत तय हो गई थी। भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव को छोड़ दिया जाए तो राज्य में हुए अब तक के सब चुनाव पार्टी को जिताने में सफल रहे हैं। खैरागढ़ उपचुनाव को जीतकर भूपेश बघेल ने कांग्रेस के अपराजेय होने के रिकार्ड को बनाए रखा है। खैरागढ़ उपचुनाव पार्टी के तौर पर कांग्रेस की जीत है तथा भाजपा की हार है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर यह भूपेश बघेल की जीत हो तो रमन सिंह की हार है। इस जीत से भूपेश बघेल का कद दिल्ली दरबार में और ऊंचा होगा। अब उन्हें उनकी जगह से हटाने की कोई सोच ही नहीं सकता। भूपेश बघेल मतबल अब कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में जीत की गारंटी है। वहीं नेता के तौर पर खैरागढ़ की हार से रमन सिंह का कद दिल्ली दरबार में कम हुआ है। इस हार से भाजपा की छबि राष्र्टय्री स्तर पर खराब हुई है। इसके लिए भूपेश बघेल ने पहले ही रमन सिंह को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। इस हार का खामियाजा रमन सिंह व भाजपा के नेताओं को भुगतना पड़ेगा। खैरागढ़ की जीत से पार्टी के तौर पर नेताओं व कार्यकताओं मेें नए उत्साह का संचार हुआ है तो भाजपा में इससे निराशा व हताशा और गहरी होगी। पार्टी का नेतृत्व पार्टी में नया जोश, उत्साह भरता है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो यह काम बखूबी कर रहे हैं लेकिन रमन सिंह नितांत असफल हैं। भूपेश बघेल तो चाहते हैं कि रमन सिंह को यहां से हटा दिया जाए ताकि उनके लिए अगला विधानसभा चुनाव जीतना आसान हो जाए। रमन सिंह भी कुछ ऐसा नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें छत्तीसगढ़ में भाजपा को जिताने की जिम्मेदारी दी जाए।