बीजापुर (वीएनएस)। जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत 15 अप्रैल को डीआरजी की टीम ग्राम बेचापाल, इंड्रीपाल की ओर गश्त-सर्चिंग के लिए निकली थी। गश्त में निकली पुलिस पार्टी ने एन्डरिपाल के जंगलो में माओवादियों के बनाए स्मारक को ध्वस्त किया गया। क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।