भारतीय शिक्षण मंडल के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

Posted On:- 2022-04-16



धमतरी (वीएनएस)। भारतीय शिक्षण मण्डल राष्ट्रीय शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुनरुत्थान के उद्देश्य से कार्यरत है। इसकी स्थापना सन 1969 में रामनवमी के दिन हुई थी। इसका केन्द्रीय कार्यालय नागपुर में है। भारतीय शिक्षा मंडल की स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षा मंडल धमतरी ने संगोष्ठी का आयोजन फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग कार्यालय रुद्री में किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षक, समाज सेवक, अध्यात्मिक विचारक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की पूजा अर्चना कर किया गया। शिक्षण मंडल का प्रार्थना गीत गाया गया।

प्रांत संपर्क प्रमुख शेषनारायण गजेंद्र ने अपनी बात कल्याण मंत्र के साथ प्रारंभ करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों में महिला प्रकल्प ,गुरुकुल प्रकल्प, शैक्षिक प्रकोष्ठ युवा आयाम आदि पर विस्तृत परिचर्चा की। भारतीय शिक्षा मंडल के उद्देश्यों पर आकाश गिरी गोस्वामी जिला सहसंयोजक, शिक्षक सह रंगकर्मी ने कहा कि राष्ट्रीय पुनरुत्थान के लिए प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक सम्पूर्ण शिक्षा को भारतीय मूल्यों पर आधारित, भारतीय संस्कृति की जड़ों से पोषित तथा भारत केन्द्रित बनाने हेतु नीति, पाठ्यक्रम तथा पद्धति में भारतीयता को लाने के लिए आवश्यक, अनुसंधान, प्रबोधन, प्रशिक्षण, प्रकाशन और संगठन करना भारतीय शिक्षण मंडल का ध्येय वाक्य है। फ्रीडम फिजिकल ट्रेनिंग के संस्थापक एलके साहू पूर्व भारतीय सैनिक ने कहा कि देश सेवा करना मेरा परम धर्म है। हम भारत के हैं। सदा भारत मेरा देश है। भारत का मूल सुरक्षित है। संस्कृति इसकी संबंधित हो। यह वीर भोग्य वसुंधरा सब इसके लिए समर्पित हो। इसी भाव विचार को लेकर फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान प्रतिदिन ओम का उच्चारण सभी ब्रांचो में ट्रेनरो के द्वारा कराया जाता है ताकि बच्चे राष्ट्रहित के साथ-साथ अपने देश की संस्कृति से जुड़े रहे। संगोष्ठी पर सभी ने अपने अपने विचार सांझा किए जिसमें प्राचीन शिक्षा नीति 1835 की लार्ड मैकाले की शिक्षा नीति से लेकर वर्तमान की राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तक की शिक्षा का तुलनात्मक चर्चा की गई। मनुष्य के शिक्षा आरंभ घर से लेकर महाविद्यालय तक के जीवन के हर पहलुओं समाज में उनके कर्तव्यों की बातें कही गई। संगोष्ठी में यशवंत सिन्हा समाजसेवी एवं मानस मर्मज्ञ,दुष्यंत दिव्या सिन्हा शिक्षक व रंगकर्मी, राकेश पांडे प्राचार्य, कोनिका पटेल ,खोमन साहू व्याख्याता, ऋतुराज साहू कला मर्मज्ञ, प्रेमशंकर चौबे, भूपेंद्र दास मानिकपुरी नेहरू युवा केंद्र ने अपने अपने विचार रखते हुए अपने सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में वासुदेव साहू, वेद प्रकाश सिन्हा ,गौतम साहू आदि उपस्थित रहे।