हनुमान भक्ति की प्रेरणा धर्मरक्षा के श्रेष्ठ प्रेरक है : शिवदत्त उपाध्याय

Posted On:- 2022-04-16



धमतरी (वीएनएस)। रामभक्त वीरहनुमान की जयंती के पावन अवसर पर जयंती पर्व पूर्व स्वच्छता अभियान के श्रमसेवियो ने मंदिर व मंदिर परिक्षेत्र की साफ- सफाई कर नालियों में कीटनाशक दवाई का छिडक़ाव किया। साथ ही लोगों से सम्पर्क कर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

इस अवसर स्वच्छता के जिला संयोजक शिवदत्त उपाध्याय ने भगवान हनुमान ने श्रीराम के प्रति भक्ति व धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने सदैव धर्म ध्वजा को उच्चतम स्थान दिया। भक्ति धर्म और जीवन आचरण का ज्ञान सहित बलवान होते हुए भी नम्रता कैसे अपने जीवन मे रखी जाए हनुमान जी हमे अपने जीवन व्यवहार से सिखाते है। वही स्वच्छता के प्रति जागरूक रहकर स्वयं व परिवार को स्वस्थता तो वही घर मोहल्ला नगर को सुंदर बनाया जा सकता है। जरूरत है संकल्प के साथ हमे अपना जीवन व्यवहार में स्वच्छता को अपनाए।

इस अवसर पर श्रवण मेश्राम, दिलीप पटेल, सह संयोजक डमन सिन्हा, विष्णु सिन्हा,शारद साहू ,किरण साहू , प्रकाश सिन्हा, प्रकाश साहू, उत्तम साहू, संतोष साहू , रोहित साहू सहित वार्ड के श्री वीर हनुमान जी भक्तगण उपस्थित थे।