चंद्रनाहू समाज के महाअधिवेशन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री बघेल

Posted On:- 2022-04-16



बलौदाबाजार (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल कल 17 अप्रैल को विकासखण्ड बिलाईगढ़ के ग्राम सलौनी कला आएंगे। वे यहां चंद्रनाहू( चंद्रा)विकास महा समिति के द्वारा 76 वॉ वार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल कल 17 मार्च को सुबह 11.30 रायपुर पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.55 बजे ग्राम सलौनी कला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल यहां 12 से 12.40 बजे तक समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर वह 12 .45 बजें हेलीकॉप्टर से गरियाबंद जिलें के ग्राम बोडराबांधा के लिए रवाना हो जाएंगे।