जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। बिलासपुर संभाग के कमिश्नर, लेखक साहित्यकार और इतिहासवेत्ता डॉ संजय अलंग की छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग क्षेत्र में 1857 की क्रांति पर उनकी वार्ता का प्रसारण 20 अप्रैल को रायपुर दूरदर्शन से शाम 6 बजे किया जाएगा। यह प्रसारण 20 अप्रैल, बुधवार को शाम 6 बजे डीडी फ्री डिश और डिश टीवी के चैनल नंबर 718 पर और प्रसारण के बाद यूट्यूब पर भी देखा जा सकेगा। शनिवार को दूरदर्शन ने 1857 की क्रांति (छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग क्षेत्र में) विषय पर डा. अलंग की वार्ता रिकॉर्ड की।