
बीजापुर (वीएनएस)। बीजापुर विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने अभिषेक सिंह को नगर पंचायत भैरमगढ़ के लिए अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक की अनुपस्थिति में अभिषेक सिंह नगर पंचायत क्षेत्र के समस्त शासकीय बैठकों और आयोजनों में विधायक प्रतिनिधि के रूप में सम्मिलित होंगे।
अभिषेक सिंह को भैरमगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र का विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर भैरमगढ़ नगर सहित जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।