खैरागढ़ में भ्रम फैलाने वाली भाजपा जनता से माफी मांगे : सुशील

Posted On:- 2022-04-17



रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट उपचुनाव से जीतने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख सुषील आनंद शुक्ला ने कहा, राजनीति भरोसा और वायदे से चलती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ की जनता से किया वादा निभाया। खैरागढ़ में भ्रम फैलाने वाली भाजपा जनता से माफी मांगे।

सुशील ने कहा, कांग्रेस नेताओं से इस्तीफा मांगने वाले भाजपा नेता अब अपना इस्तीफा दें। भाजपा नेता अपने वचन पर खरा उतरें।

https://youtu.be/Aa2IY64pucg