बड़ी खबर : सीएम ने सलौनीकला में की घोषणा, रायपुर में बनेगा सामाजिक भवन...

Posted On:- 2022-04-17



रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने बलौदाबाजार-भाटापारा के बिलाईगढ़ विकासखण्ड के ग्राम सलौनीकला में आयोजित चंद्रनाहू समाज के 76वें वार्षिक महाअधिवेशन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने चंद्रनाहू (चंद्रा) समाज को सामाजिक भवन के लिए रायपुर में कलेक्टर गाइडलाईंस के 10 प्रतिशत दर पर जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

ग्राम सैलानीकला में चंद्रनाहू (चंद्रा) समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति दी। जोंक डायवर्सन अर्जुनी की ऊंचाई बढ़ाने केलिए विभागीय परीक्षण करने के निर्देश दिए। सलौनीकला में चंद्रनाहू (चंद्रा) विकास महासमिति के 76वां वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अईरसा से वजन कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चंद्रदेव राय और विधायक अमितेश शुक्ल भी उपस्थित थे।