रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान पर्व ईस्टर पर गहमा-गहमी रही। कोरोना की वजह से 2 साल बाद आज ईस्टर मनाने का मौका मिला, तो चर्चों और कबर स्थानों में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने प्रभु वाटिका पहुंचकर पुरखों की समाधि पर पुषांजलि दी। कैंडल प्रज्वलित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी।
सेंट पॉल कैथेड्रल की प्रभु वाटिका में महापौर ने सौंदर्यकरण का लोकार्पण किया। जोधपुर के पास्टर जितेंद्र नाथ ने पुनरुत्थान पर्व की सार्थकता और महत्व पर प्रवचन दिया। पादरी अजय मार्टिन ने आराधना का संचालन किया और बच्चों का समर्पण और नामकरण संस्कार संपन्न कराए। दान की दुआ श्रीमती खुशमणि दास ने की। डिकन मार्कुस केजू, डिकन अब्राहम दास, डिकन इस्माइल मसीह और डिकन के. खूंटे भी विशेष आराधना में शामिल हुए। चर्च कमेटी, सन्डे स्कूल, महिला सभा और युवा सभा के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए। खड़वा में डिकन एमआर पतारस ने स्तर और सुन राइज की आराधना की। ग्रेस चर्च, सेंट मैथ्यूज चर्च, सेंट जेकब चर्च जौरा, सेंट जोसेफ महागिरजा घर, सेंट आदि चर्च में भी ईस्टर मनाया।
प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया की बिलीवार्स चर्च, मेनोनाइट चर्च, सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च, मार्थोमा चर्च, कैपिटल पास्टर फेलोशिप, पास्टर एंड लीडर्स एसोसिएशन, यूनाइटेड पास्टर फेलोशिप और जीसस कॉल्स आदि से संबद्ध चर्चों में भी पुनरुत्थान पर्व मनाया गया। शाम पांच बजे सेंट पॉल्स कथीड्रल ग्राउंड पर पास्टोरेट यूथ फ़ैलोशिप, सेंट पॉल्स कथीड्रल के तत्वेधान में ईस्टर मिलन समारोह और आनंद मेला का आयोजन किया गया। जिसमें *विभिन्न प्रकार के फ़ूड स्टाल्स और बच्चों के लिए गेम्ज़ स्टाल्स लेंगे गए थे। साथ ही लाइव कॉन्सर्ट का भी आयोजन किया गया। जहाँ ईस्टर और एकता का संदेश और ज़बरदस्त गीत संगीत की प्रस्तुति ज़रूरत मिनिस्ट्रीस(बैंड) द्वारा दी गई। पी वाई एफ ने कार्यक्रम का आत्मिक लाभ उठाया।