रायपुर/गरियाबंद (वीएनएस)। जिला अंतर्गत छुरा विकासखंड के ग्राम बोडराबांधा में आज मुख्यमंत्री अखिल भारतीय गौड् समाज महा अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे । केंद्रीय समिति बिंद्रानवागढ़ अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण मंत्री प्रेमसाय टेकाम,कांकेर विधायक एवं आदिवासी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिशुपाल सोरी, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग,राजिम विधायक अमितेष शुक्ल, पूर्व विधायक ओंकार शाह एवं समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं बडी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आदिवासी समाज के देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर समाज की खुशहाली की कामना की।