बलौदाबाजार (वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सलौनीकला के स्थित हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान में आयोजित चंद्रनाहू (चंद्रा) विकास महासमिति के 76वां वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस दौरान गांव के चंद्रनाहू समाज की महिलाओं द्वारा बनाए गए लगभग 100 किलोग्राम समाज की प्रमुख छत्तीसगढ़ी व्यंजन अईरसा रोटी से वजन कर स्वागत किया गया।