रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के ग्राम टीला में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने टीला में अनेक सौगातें दी। बघेल ने सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपये मंजूर किए। टीला में गौठान तक आने-जाने दो किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति दी।
सीएम भूपेश बघेल ने टीला-हथखोज सड़क पर महानदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा, प्राक्कलन तैयार कर अगले बजट में शामिल होगा। चंपारण को रामवन गमन पथ सर्किट में किया जायेगा शामिल, विकास के लिए योजना बनेगी। कौशल्या माता के जन्म तिथि की जानकारी ली जाएगी, सही तिथि का पता लगने पर कौशल्या माता जन्म उत्सव मनाया जाएगा।