
’रक्तदान हेतु कलेक्टर ने जिले की जनता से की अपील’ : कलेक्टर ने समस्त जिलेवासियों से रक्तदान कर मानव सेवा में सहयोग हेतु अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जरूर सहयोग करें जिससे जरूरतमंदों की मदद की जा सके। रक्तदान, किसी मरीज के लिए जीवनदान के समान हो सकता है। रक्तदान अवश्य करें।
’सीएमएचओ ने भी की रक्तदान की अपील’ : सीएमएचओ ने भी जिले की जनता से रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्त दान करने की अपील की है। उन्होने बताया कि आगामी बुधवार यानी 20 अप्रैल को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन मानस भवन में सुबह 9 बजे से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।