राजनीति में चुनाव,उपचुनाव होते रहते हैं, दलों की हार-जीत होती रहती है। कहने वाले कह सकते हैं। एक चुनाव में हारने से या जीतने से क्या हो जाता है। सही बात है एक चुनाव या एक उपचुनाव हार जाने से कुछ नहीं होता है लेकिन निरंतर चुनाव या उपचुनाव में हार की बात है तो इससे बहुत कुछ होता है।पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर कमजोर हो सकती है। पार्टी प्रदेश स्तर पर कमजोर हो सकी है। उसके चुनाव जीतने की संभावना कम होती जाती है,उस पर जनता भरोसा नहीं करती है कि यह पार्टी चुनाव जीत सकती है। सामान्य मनोविज्ञान है कि लोग जीतने वाली टीम के साथ होते हैं. लोग चुनाव जीतने वाली पार्टी के साथ होते हैं। वह हारने वाले के साथ खड़े होना पसंद नहीं करते हैं। वह जीतने वाले के साथ खड़े होकर खुद को गौरवा्िन्वत महसूस करते हैं। चुनाव हो या उपचुनाव इसका पार्टी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं पर गहरा असर पड़ता है। जीतने वाले पार्टी के नेताओं का उत्साह बढ़ता है, उनमेें जीत का भरोसा पैदा होता है।हारने वाली पार्टी के नेता निराश होते हैं, उनमें जीतने का विश्वास कम होता जाता है।देश में जो हाल कांग्रेस पार्टी का है, वहीं हाल भाजपा का छत्तीसगढ़ में है।कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर चुनाव हारती जा रही है। इससे उसकी छबि हारने वाली पार्टी की बन गई है. उसके नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी कांग्रेस को जीतने लायक वोट तक नहीं दिला पा रहे हैं।देश के सबसे बड़े प्रदेश यूपी में कांग्रेस का वोट प्रतिशत कम होता जा रहा है। भाजपा का यही हाल छत्तीसगढ़ में है। वह चुनाव के बाद निरंंतर उपचुनाव हारती जा रही है। रमन सिंह चार उपचुनाव में से एक उपचुनाव तक नहीं जिता पा रहे हैं।यहां जनता पर भूपेश बघेल का जादू चल रहा है। वह तो वह सब कहेंगे जो वह कह सकते हैं। जैसे उन्होंने कहा है कि हम 2023 का विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे, तीन साल में हमने जो काम किए उस पर जनता ने मुहर लगाई है। फिर साबित हुआ है कि छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश बघेल के साथ है। उनकी लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। उन पर जनता सबसे ज्यादा भरोसा करती है। वह छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कांगे्रस नेता हो गए हैं। उनके मुकाबले का नेता न कांग्रेस में है न ही भाजपा में है। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्साह आसमान छू रहा है। भाजपा नेताओं को इस बात का एहसास होना चाहिए कि एक जीत से क्या हो सकता है। निरंतर जीत से क्या होता है। भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव में हार से इतने निराश हुए कि उनका उत्साह खत्म हो गया, उनका जीतने का भरोसा खत्म हो गया। हार के बाद हार से सब भाजपा नेताओं की क्षमता पर सवालिया निशान लगना तय है। भाजपा आलाकमान इस बात पसंद नहीं करता है कि पार्टी हर चुनाव हारती जाए। भाजपा आलाकमान जीत में यकीन करता है। जीत के लिए पूरी कोशिश करने में यकीन करता है। दिन रात एक कर देने ेमें यकीन करता है। यही वजह है कि अब भाजपा आलाकमान यहां के नेताओं को यहां से हटाने की सोचेगा क्योंकि यह अब भाजपा को नुकसान पहुंचा रहे हैं तथा इससे कांग्रेस को फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह तंज करते हुए कि रमन सिंह ने नौ जिले बनाए पर वह खरागढ़ नहीं जिता पाए इससे सबस ज्यादा नुकसान रमन सिंह को होगा।यह सच भी है हारने वाले घोड़े पर कोई दांव नहीं लगाता है। भाजपा को भी जीतने वाला नेता खोजना होगा। कांग्रेस को 15 साल बाद भूपेश बघेल के रूप में चुनाव जिताने वाला नेता मिला है तो भाजपा को देरसबेर मिल ही जाएगा।