बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष-सदस्य 18 को कबीरधाम प्रवास पर

Posted On:- 2022-04-17



कवर्धा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम और  सोनल कुमार गुप्ता 18 अप्रैल को जिला कबीरधाम के प्रवास पर रहेंगे। जिला कबीरधाम के प्रवास के दौरान अपरान्ह 2 बजे से न्यू सर्किट हाउस कवर्धा में बाल अधिकारों के प्रभावी संरक्षण के लिए समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजित की गई है। बैठक अध्यक्ष और सदस्यों के साथ जिले में बाल अधिकारों के प्रभावी संरक्षण के लिए किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, लैंगिक अपराधों से बच्चों संरक्षण अधिनियम 2012, अनिवार्य तथा मुफ़्त शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों में कोविड संक्रमण से बचाव एवं टिकाकरण एवं बाल अधिकार संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों एवं कार्यों की समीक्षा एवं क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा करेंगे।उक्त समीक्षा बैठक और  उन्मुखिकर कार्यशाला में पुलिस विभाग, महिला व बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।