रेलवे सुरक्षा बल ने 2 अतंर्राज्यीय तस्करों को पकड़ा, 40 किलो गांजा जब्त

Posted On:- 2022-04-17



रायपुर (वीएनएस)। ऑपरेशन नारकोस के तहत रायपुर के रेलवे सुरक्षा बल अपराध गुप्तचर शाखा और मंडल टास्क टीम ने सयुंक्त कार्रवाई करते हुए 2 अतंर्राज्यीय गांजा तस्करों को 40 किलो गाजें के साथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को ऑपरेशन नारकोस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर, अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर एंव मंडल टास्क टीम की सयुंक्त टीम की चेकिंग में समता एक्सप्रेस के सामान्य कोच डी-3 से उतरते हुए 2 व्यक्तियों जयंत कुमार खर्सल उम्र 37 वर्ष निवासी वल्दीयामाल थाना जुनागढ़ जिला कालाहांड़ी (ओडिशा) और गगन बारिक 37 वर्ष निवासी गौरांग थाना धरमशाला जिला जाजपुर (ओडिशा) को दो पिट्ठू बैग में 3 पैकेट अवैध गांजा कुल वजन 40 किलोग्राम जिसकी अनुमानित कीमत रू. 200000/- (रु. दो लाख) के साथ रेलवे प्लेटफार्म नंबर 2 में गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनां अभियुक्तों ने बताया कि बरामद गांजा को टिटलागढ़ से खरीद कर ट्रेन सें रायपुर आयें तथा रायपुर से छपरा बेचने के लियें जाने वाले थे।

कार्रवाई में पकड़ें गयें दोनो अभियुक्तों को जप्तशुदा सामान के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को सुपुर्द करने पर 17 अप्रैल को धारा 20 NDPS ACT पजीकृत किया गया।