बेमेतरा (वीएनएस)। भारत स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार भारत स्काउट्स और गाइड्स राष्ट्रीय साहसिक संस्थान पचमढ़ी म. प्र. में राज्य स्तरीय पर्वतारोहण व्यक्तित्व विकास और आपदा प्रबंधन शिविर का आयोजन 17 से 21 अप्रैल तक किया गया है। जिला संगठन आयुक्त स्काउट धनुष सिन्हा ने बताया कि शिविर में जिले से 26 गाइड, 21 स्काउट, गाइड प्रभारी 2, स्काउट 20 कुल 51 प्रतिभागी एडवेंचर शिविर में सम्मिलित हुए।