कार्यकर्ताओं ने लड्डुओं से तौलकर किया खाद्य मंत्री का स्वागत

Posted On:- 2022-04-17



अंबिकापुर (वीएनएस)। खैरागढ़ उपचुनाव के जीत के बाद पहली बार अंबिकापुर पहुंचे खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का लड्डुओं से तौलकर स्वागत किया गया। इस दौरान अंबिकापुर पहुंचे मंत्री भगत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तीन साल के कार्यकाल का नतीजा जिसका सफलता खैरागढ़ चुनाव में जीत के रूप में देखने को मिला है। वहीं आगामी चुनाव को लेकर मंत्री भगत ने कहा कि जो सेमीफाइनल जीतता है, वही फाइनल भी जीतता है।

मंत्री भगत ने रविवार को ग्राम पंचायत मोतीपुर के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के कक्ष का भूमिपूजन किया, मौजूद अतिथियों ने मंत्री अमरजीत भगत का धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात मंत्री भगत ने मोतीपुर के ग्राम पंचायत भालूकछार में कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से भेंट की। साथ ही मंत्री अमरजीत भगत ने अंबिकापुर के दरिमा में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री भगत ने अधिकारियों को एयरपोर्ट का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री भगत ने कहा, "दरिमा में एयरपोर्ट निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है, कुछ दिनों में यह अपने अंतिम स्वरूप में तैयार हो जाएगा।"