गौ सेवकों ने 23 गौवंशों को तस्करों से छुड़ाया

Posted On:- 2022-04-17



धमतरी (वीएनएस)। बिना कागजात के 23 गौवंशों को मुसुरकुट्टा बाजार ले जाते गौ सेवकों ने पकडक़र गौ तस्करों को अर्जुनी पुलिस के हवाले किया। शनिवार को ग्राम देवपुर के बजरंग दल के लोगों ने अर्जुनी थाना में फोन से सूचना दी कि 3 व्यक्ति 23 गौवंश जिसमे बैल और भैसे थे उसे क्रुरतापुर्वक मारते पीटते भरी धूप में पैदल बिना चारा पानी के कहीं ले जा रहे है।

जिसके बाद पुष्पेंद्र साहू, राष्ट्रीय गो रक्षक संघ के पदाधिकारी रामचंद देवागन, पिताम्बर नंदेश्वर, डाकेश्वर कुमार के साथ पहुंचकर तीनो व्यक्तियों से पूछताछ की। बृज लाल जोशी पिता स्व. भादुराम जोशी उम्र 60 वर्ष हरदीभाटा थाना नगरी, टीकाराम साहू पिता पंचम साहु उम्र 47 वर्ष  सिहाद थाना भखारा एवं चिमन लाल साहू पिता स्व. शोभाराम साहु उम्र 50 वर्ष राखी थाना कुरूद का होना बताया। 23  गौवंश को मुसुरकुट्टा बाजार ले जाकर वहां से उड़ीसा कतलखाना भिजवाने के लिए  ले जाना स्वीकार किया। उनके पास किसी भी प्रकार के गौ वंशो की खरीदी बिक्री की रसीद भी नई पायी गयी। अर्जुनी पुलिस ने छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनिमय 2004 की धारा 4.6.10 के तहत कार्रवाई की है।