खैरागढ़ उपचुनाव जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

Posted On:- 2022-04-17



धमतरी (वीएनएस)। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव जीत के बाद जिले के कांग्रेसियों में खुशी की लहर है। इसे लेकर कांग्रेसियों ने घड़ी  चौक में आतिशबाजी व मिठाई बांटकर इस जीत का जश्न मनाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, वरिष्ठ नेता मदनमोहन खंडेलवाल, हरमिंदर छाबड़ा, अरविंद दोषी, देवेंद्र जैन, देवेंद्र अजमानी, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, जिला पंचायत सभापति कविता बाबर, जिला महामंत्री आलोक जाधव, योगेश लाल, तनवीर कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्षद्वय ईश्वर देवांगन, आकाश गोलछा, तिलक सोनकर, पार्षद राजेश ठाकुर, सोमेश मेश्राम, पीसीसी संचार विभाग सचिव रजत जसूजा, ब्लॉक कोषाध्यक्ष निर्मल साहू, ब्लॉक महामंत्री आशुतोष खरे, पवन यादव, अमित वाल्मीकि, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शहर राकेश मौर्य, वसीम खिलची, आशीष बंगानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।