कवि सम्मेलन का प्रसारण 18 को 

Posted On:- 2022-04-17



धमतरी (वीएनएस)। दूरदर्शन केंद्र रायपुर में समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता हैं। इसी कड़ी में सोमवार 18 अप्रैल को हास्य व्यंग्य से भरपूर कवि सम्मेलन का प्रसारण किया जाएगा। इस हास्य कवि सम्मेलन में अंचल के प्रसिद्ध कवि गजराज दास महत,  पदमलोचन शर्मा, रामानंद त्रिपाठी और देवेन्द्र शर्मा अपना पाठ प्रस्तुत करेंगे दूरदर्शन रायपुर के कार्यक्रम प्रमुख  प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की परिकल्पना एवं निर्देशन में इस कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता कार्यक्रम अधिशासी  बालकृष्ण श्रीवास्तव हैं । यह कार्यक्रम डीडी फ्री डिश एवं डिश टीवी पर देखा जा सकेगा। दर्शक इसे यू-ट्यूब चैनल डीडी छत्तीसगढ़ रायपुर पर भी देख सकते हैं ।