धमतरी (वीएनएस)। धमतरी विकासखंड के अंतिम छोर में लगे गंगरेल बांध के किनारे में बसे दुबान के लोगों को बहुत सारे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। काफी दूर होने के कारण में वहां के लोगों को शासकीय कार्य कराने के लिए भी धमतरी आना होता है। कई बार शासकीय कार्यालय का 1 दिन के काम के लिए 5 दिन चक्कर लगाना होता है जिसके कारण आने जाने के लिए के साथ में उनके दिन भर की मजदूरी का भी नुकसान होता है। इन सभी समस्याओं से अवगत कराने के साथ ही क्षेत्र में विकास कार्य को गति देने के लिए डुबान क्षेत्र की महिलाओं ने सांसद कार्यालय आकर उनके जिला प्रतिनिधि उमेश साहू से मुलाकात करके अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उमेश साहू ने डुबानवासियों के साथ अपने कार्यालय में चर्चा की।
उन्होंने बताया कि जब से धमतरी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रंजना साहू बनी है तब से लगातार डूबान में उनका दौरा जारी है। लगातार उस क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। चाहे आवागमन के क्षेत्र में हो, बिजली के क्षेत्र में हो, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो, नल जल व्यवस्था के क्षेत्र में हो सभी क्षेत्र में विकास कराने की दिशा में उनके ने किया जा रहा है। सरकार नहीं होने के बाद भी उनके ने ऐसा प्रयास काफी सराहनीय है। सांसद के ने भी वहां पर लगातार विकास कार्य को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।