सिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में भंडारा

Posted On:- 2022-04-17



धमतरी (वीएनएस) । सिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर बनिया तालाब आमापारा में  हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 10:30 बजे विशेष हवन पूजन का आयोजन किया गया, जिसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ। भंडारे में पहुंचकर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महा प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सेवा में साधक विशेश्वर पटेल, विजय पटेल ,राजेश पटेल ,नकुल देवांगन, सुंदर लाल नाग, टोमन नाग, सत्यवान यादव, उमेश नाग, मनोज नाग, अशोक बांधे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे रहे।