4 केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा 18 को

Posted On:- 2022-04-17



रायपुर (वीएनएस)। चार केंद्रीय केबिनेट व राज्यमंत्री सामाजिक समरसता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रवास पर रहेंगे। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मंत्री विभागीय अधिकारियो आमजन, भाजपा कार्यकर्ता से मुलाकात करेंगे व पत्र वार्ता को भी संबोधित करेंगे।

सुबह 8:20 को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा छत्तीसगढ़ पहुचेंगे। इसके पश्चात वे कांकेर जिला प्रवास पर रहेंगे। दोपहर 1:45 पर केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवु सिंह चौहान छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे इसके पश्चात वे दंतेवाड़ा प्रवास पर प्रस्थान करेंगे। सायः काल 5:10 पर अश्विनी कुमार चौबे राज्य मंत्री वन, पर्यावरण ,जलवायु परिवर्तन, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय रायपुर विमानतल पहुंचकर कोरबा प्रवास पर रहेंगे। उसके पश्चात केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रात 8:45 को रायपुर पहुंच कर राजनादगांव प्रवास पर रहेंगे।