दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में धूम-धाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Posted On:- 2022-04-17



रायपुर (वीएनएस)। पिपलेश्वर महादेव दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर फाफाडीह कुम्हारपारा रायपुर में हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने बताया कि, हनुमान जन्मोत्सव पर समस्त वार्डवासियों के सहयोग से भंडारा,  सुंदरकांड पाठ,  महाआरती की गयी। रात्रि श्याम भजन मंडली धमतरी ने हनुमान भजन प्रस्तुत किया गया। सुमधुर भजनों से भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे।

समिति अध्यक्ष घनश्याम तिवारी ने बताया कि, हनुमान जन्मोत्सव पर समस्त वार्डवासियों के सहयोग से भंडारा,  सुंदरकांड पाठ,  महाआरती की गयी। रात्रि श्याम भजन मंडली धमतरी ने हनुमान भजन प्रस्तुत किया गया। सुमधुर भजनों से भक्त मंत्रमुग्ध हो उठे।