रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को प्रदेश की पाजिटिविटी दर 0.00 है। आज हुए 1205 सैंपलों की जांच में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब कुल 12 मामले सक्रिय हैं।
प्रदेश के 20 जिलों में अब कोरोना के कोई सक्रिय मामला नहीं है, वहीं 8 जिलों में कुल 12 मामले सक्रिय हैं।